फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 05 Oct 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग की क्षेत्रीय एथलेटिक्स व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दौड़, लंबी कूद, गोला, भाला और चक्र प्रक्षेप में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। चयनित खिलाड़ी सात से नौ अक्तूबर तक एकलव्य स्टेडियम में होने वाली जनपदीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


सीनियर बालक 100 मीटर दौड़ में चंडी प्रसाद के सोनू प्रथम, गांधी स्मारक के सौरभ द्वितीय और चित बहाल के तरुण तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में गांधी स्मारक के शिवम यादव, चंडी प्रसाद के अंशुमान और जवाहर नगर के आदर्श पाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में चित बहाल के हिमांशु सिंह, आशीष यादव और गांधी स्मारक के निखिल ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।

बालिका सीनियर 100 मीटर में गांधी स्मारक की सुमन गौर प्रथम, लल्लन जी की पूजा निषाद द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में राजकीय तेंदुआई की प्रीति प्रथम, गांधी स्मारक की दीपा द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। सब जूनियर में गांधी स्मारक की वंदना, रुचि और पूरनपुर की पायल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में चित बहाल के शमीम, गांधी स्मारक के ऋषिराज और लल्लन जी के सत्यव्रत मिश्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राजकीय तेंदुआई की अंशिका, पूरनपुर की हर्षिता और सुमन गौर ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। जूनियर बालक वर्ग में ब्लूमिंग के अनूप, राजकीय तेंदुआई के सत्यम कन्नौजिया और लल्लन जी के दिव्यांशु तथा बालिका वर्ग में राजकीय तेंदुआई की आरती, चित बहाल की नंदिनी और पूजा प्रथम तीन स्थान पर रहीं।

3000 मीटर सीनियर बालक वर्ग में शमीम, ऋषिराज और चंडी प्रसाद के शिवम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 5000 मीटर में ऋषिराज, शिवम और गांधी स्मारक के निखिल शीर्ष तीन स्थान पर रहे। जूनियर 3000 मीटर में पूरनपुर के सर्वेश, ब्लूमिंग के अनूप और चंडी प्रसाद के रंजीत अव्वल रहे। बालिका 5000 मीटर में अंशिका, चित बहाल की पूजा और अनामिका तथा जूनियर 3000 मीटर में आरती, नंदिनी और गांधी स्मारक की हिना बानो ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

लंबी कूद सीनियर वर्ग में राजकीय तेंदुआई के शिवम प्रथम और भरतपुर के सूरज वर्मा द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में चंडी प्रसाद के अंशुमान ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. कप्तान सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।


इस मौके पर डॉ. उदयराज मिश्र, राजेश मिश्र, सोनी सिंह, मलखान सिंह, शक्ति सिंह, डॉ. संतोष सिंह, राणा प्रताप सिंह, दिवाकर तिवारी, शशीमौली तिवारी, कामना राय, राघवेंद्र प्रजापति समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें