फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेवा मंच ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में हुई। इसमें कहा गया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि अगर जल्द पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो पहले कलेक्ट्रेट के पास और फिर विधानसभा के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक रामबली त्रिषणन ने कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है। जब भी धरना-प्रदर्शन होता है तो अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। इससे पेंशन धारकों का हक मारा जा रहा है। संदीप पटेल, शैलेंद्र, राकेश व वीरेंद्र आदि ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्ति के बाद बड़ा सहारा है। ऐसे में पुरानी पेंशन बहाली न होने से वृद्धावस्था का सहारा छीना जा रहा है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी न हुई तो पहले कलेक्ट्रेट के पास धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बावजूद समस्या दूर न हुई तो विधानसभा के सामने धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें