फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए अजाखाने, मजलिसों का दौर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। या हुसैन की सदाओं के बीच जिले में अजाखानों व इमामबारगाहों में अलम सज गए। रविवार से प्रारंभ हो रहे मोहर्रम को लेकर शनिवार को ही तैयारियां पूरी कर ली गईं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अजाखानों व इमामबारगाहों में इस बीच मजलिसों का भी दौर शुरू हो गया। इस बीच मोहर्रम के पहले दिन रविवार को अकबरपुर नगर के पेवाड़ा से अलम व ताबूत का जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन

इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की कर्बला में शहादत के रूप में मनाए जाने वाले मोहर्रम की शुरुआत 31 जुलाई से हो रही है। इसे देखते हुए एक दिन पहले ही अजाखाने सज गए। इमामबारगाहों में भी अलम व ताबूत सजा दिए गए। तमाम महिलाओं ने जहां श्रृंगार उतार दिए तो वहीं कई पुरुषों ने काले वस्त्र धारण कर लिए। इसी के साथ मजलिसों का भी दौर शुरू हो गया।
अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित अजाखाने चौधरी सिब्ते मोहम्मद नकवी व इम्तियाज हुसैन के आवास पर मजलिस का आयोजन हुआ। मौलाना मोहम्मद रजा ने मोहर्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत को बचाने के लिए ही कर्बला में शहादत दी थी। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि मोहर्रम के शुरुआती 10 दिनों में अधिक से अधिक इबादत करें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जगह-जगह अजाखानों व इमामबारगाहों में मजलिसों का दौर शुरू हो गया। उधर, अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड अकबरपुर के सचिव रजा अनवर ने बताया कि रविवार को पहली मोहर्रम का जुलूस देर शाम पेवाड़ा से निकलेगा। इसमें अलम व ताबूत की जियारत कराई जाएगी। अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के सदस्य इसमें नौहाखानी व सीनाजनी करेंगे। बाद में जुलूस इमामबारगाह पहुंचकर संपन्न होगा।
कल निकलेगा प्रसिद्ध शाही जुलूस
अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड अकबरपुर के अध्यक्ष रेहान जैदी ने बताया कि प्रसिद्ध दो मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस शाही इमामबारगाह मीरानपुर से निकलेगा। इसमें 20 दुलदुल, पांच अमारियां, अलम, ताबूत व झूले की जियारत कराई जाएगी। जुलूस में न सिर्फ अकबरपुर, बल्कि जिले के अन्य क्षेत्रों के साथ दूसरे जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। बताया कि जुलूस परंपरागत ढंग से मीरानपुर मोहल्ले में भ्रमण करने के बाद अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित दरगाह फातमैन में पहुंचकर संपन्न होगा। इसमें अकबरपुर, जलालपुर, गदया, दहियावर, लोरपुर व अब्दऊलापुर की अंजुमन के सदस्यों की ओर से नौहाख्वानी व सीनाजनी की जाएगी। इसके अलावा जुलूस के बीच में मौलाना शारिब अब्बास, मौलाना अकबर अली सहित अन्य उलमा तकरीर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें