फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छावा तो कहीं जयपुर वाले हनुमानजी की तर्ज पर सजे हैं पंडाल

Mon, 29 Sep 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में अलग-अलग क्षेत्रों में बने पूजा पंडालों में मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित कर दी गईं हैं। पूजन व दर्शन के लिए पंडालों के पट खोल दिए गए। देवी के जयकारों व भक्ति गीतों से पूजा पंडाल गुंजायमान रहे।
यहां सजे पंडाल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। छावा तो कहीं जयपुर वाले काले हनुमान की तर्ज पर पंडाल बनाए गए हैं। इनके मॉडल लोगों आकर्षित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने देर शाम तक देवी के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच अपने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भव्य रोशनी, रंग-बिरंगी झालरों और पारंपरिक सजावट ने नगर के दृश्य को श्रद्धा और उत्साह से भर दिया। पहले दिन भारी भीड़ नहीं रही, लेकिन पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण का माहौल रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुराने तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहा, नई सड़क और अन्य प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। मंत्रोच्चार, भजन और जयकारों का संगम पंडालों में उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्वितीय अनुभव प्रदान कर रहा था। प्रत्येक पंडाल में स्थापित प्रतिमाओं का दर्शन भक्तों के लिए आत्मिक तृप्ति का माध्यम बना। श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना कर मां दुर्गा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संतान सुख की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें