फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्रा को पीटने पर सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकासखंड बसखारी के कंपोजिट विद्यालय ढेकवा बहाउद्दीनपुर में कक्षा पांच की छात्रा को पीटने पर सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

मामले की जानकारी डायल-112 के माध्यम से मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी बसखारी ने जांच की। घायल छात्रा को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि उसकी मां ने भी लिखित शिकायत दी थी। जांच के बाद शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई।
जांच पूरी होने तक शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय फिदाई गनेशपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की विभागीय जांच खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर को सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें