फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के घर में छत से लटका मिला एएसएम का शव

Wed, 09 Aug 2017 11:47 PM IST
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शव - फोटो : symbolic
विज्ञापन
जौनपुर जनपद के तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर का शव बुधवार को मालीपुर बाजार स्थित किराए के कमरे में छत से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। घटना के समय परिवारीजन मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात सुरेंद्र मौर्या (38) मालीपुर बाजार में किराए के मकान में परिवार के साथ तीन वर्ष से रह रहे थे। वे अकबरपुर थाना अंतर्गत कटरिया याकूबपुर गांव के मूल निवासी थे। रक्षाबंधन पर्व के चलते गत दिवस ही परिवारीजन अकबरपुर स्थित घर चले गए।

सुरेंद्र अकेले ही मालीपुर में रह रहे थे। मंगलवार रात उन्होंने तुलसीपुर में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी की। बुधवार सुबह वह मालीपुर आए और कमरा बंद कर अंदर चले गए। शाम तक जब कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक गोविंद तिवारी ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए थे। कुछ लोगों ने खिड़की का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सुरेंद्र का शव रस्सी के सहारे छत में लगे लोहे के कुंडे से लटक रहा था।
 
इस बीच जानकारी होने पर एसओ मनबोध तिवारी भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत की लेकिन घटना का कोई कारण स्थानीय लोग बता नहीं पाए। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देने के बाद काफी देर तक घर के बाहर इंतजार किया। फारेंसिक टीम को भी सूचना दी गई। देर शाम टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को अभिरक्षा में लिया गया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए मामला आत्महत्या का है। घटना का कोई कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इतनी जानकारी हुई है कि ड्यूटी से आने के बाद उन्होंने टेलीफोन से अपने जीजा से सामान्य बातचीत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें