अकबरपुर नगर पालिका परिषद के विस्तारीकरण के बाद नगर पालिका में आने वाले गावों की आशा बहुओं को पद से हटा दिया गया था। महिलाओं के मुताबिक उस समय उन्हें शीघ्र ही समायोजित किए जाने का आश्वासन दिया गया था। लंबा समय बीत जाने के बाद भी उन्हें समायोजित नहीं किया गया।
संबंधित अधिकारियों द्वारा इस तरफ कोई ठोस कदम न उठाए जाने के hj प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने मांग न पूरी होने की दशा में 11 जनवरी से कलक्ट्रेट के समक्ष अनिश्चिकालीन धरना दिए जाने की घोषणा की थी। सोमवार को सभी अध्यक्ष मीरा सिंह ने नेतृत्व में पदमार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां सभी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों द्वारा लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। समायोजन किए जाने के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। समायोजन न होने के चलते उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब आश्वासन नहीं बल्कि उन्हें हक चाहिए।
चेतावनी दी गई कि जब तक उनका समायोजन नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान सीमा देवी, ज्ञानमती, गीता, राधिका, रेनू, सरिता, सुषमा, गिरिजावती, शांति, तुलसी, दुलारी, रेखा, फरजाना खातून, रुखसाना बेगम आदि मौजूद रहीं।