फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगपत्र

Sat, 06 Sep 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। विभिन्न मदों का वर्षों से भुगतान न मिलने से परेशान आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीएचसी प्रभारी डॉक्टर पीके चौधरी को नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमारी पांडेय के नेतृत्व में पहुंची आशाओं ने तत्काल लंबित भुगतान कराने की मांग की।आशाओं ने बताया कि उन्हें नियमित मानदेय अलग से नहीं मिलता है, बल्कि केवल विभिन्न कार्यों का पारिश्रमिक ही दिया जाता है। कई वर्षों से यह भुगतान भी लंबित है। इस कारण आशाओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मालती देवी, मीरा यादव, बिंदु पांडे, रीता मिश्रा, सुमन यादव, सरिता चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. पीके चौधरी ने बताया कि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें