फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिविर में 56 लाभार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

Sat, 06 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भियांव ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को दिव्यांगजन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 74 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया। चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत 56 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं, 18 दिव्यांग को आगे की जांच के लिए टांडा एक्स-रे केंद्र भेजा गया। कैंप में पंजीकृत दो लाभार्थी अनुपस्थित रहे। डॉ. आरपी जायसवाल, डॉ. संजय, डॉ. एपी सिंह और मनोवैज्ञानिक डॉ. योगेश वर्मा की टीम ने लाभार्थियों की जांच की। सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) डीपी पांडेय ने कहा कि प्रमाण पत्र मिलने के बाद दिव्यांगजन पेंशन, छात्रवृत्ति, रोजगार प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें