फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अरुण, राजकमल व अब्दुल ने मारी बाजी

Wed, 03 Sep 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बलरामपुर के हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज में ताइक्वांडो ​खेलते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सादुल्लाहनगर स्थित हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अरुण पांडेय, राजकमल और अब्दुल रहमान विजेता बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य शाहिद अकबर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें शामिल हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से एमपीपी इंटर कॉलेज, हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज, बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज और एजी हाशमी इंटर कॉलेज की टीमें शामिल थीं। 40 किलोग्राम भार वर्ग में एमपीपी इंटर कॉलेज के अरुण पांडेय ने एजी हाशमी कॉलेज के नौशाद को पराजित कर जीत हासिल की। वहीं 45 किलोग्राम वर्ग में बलरामपुर माडर्न इंटर कॉलेज के राजकमल ने हाजी इस्माइल कॉलेज सऊर को हराकर विजेता बने। 50 किलोग्राम वर्ग में एकल प्रतिभागी होने के कारण हाजी इस्माइल कॉलेज के अब्दुल रहमान को विजेता घोषित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंडलीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में संपन्न प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित खिलाड़ी अब आगामी मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला खेल सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता 8 सितंबर को श्रावस्ती में आयोजित होगी। कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक अभय शंकर कुशील, नवीन पाल, पंकज पांडेय, उमेश तिवारी, अर्पण पांडेय, नसीम अहमद, प्रवेश कुमार, जुनेद रहमान, अब्दुल बारी, अब्दुल अजीम, मोहम्मद सईद सहित अन्य शिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें