फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पित ने मिस्टर फ्रेशर व श्रद्धा ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के विश्वनाथ मेमोरिएल कॉलेज आफ फार्मेसी में मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर का सम्मान पा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। विश्वनाथ मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी बड़गांव परिसर में रविवार को फ्रेशर पार्टी हुई। इसमें खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अर्पित वर्मा ने मिस्टर फ्रेशर, जबकि श्रद्धा मौर्या ने मिस फ्रेशर का खिताब जीता। अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अवनींद्र वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को हमेशा अपने कर्तव्यों को लेकर सजग रहना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियों का भी अहसास समय-समय पर करते रहना चाहिए, जिससे समग्र व्यक्ति निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। सरदार पटेल पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद वर्मा ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि लगातार प्रयासों से जीवन में सफलताएं अर्जित होती हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या खेल अथवा अन्य क्षेत्र। इसलिए यदि जीवन में कभी असफलता का भी सामना करना पड़े तो उससे विचलित नहीं होना है।
क्रिकेट मैच में डी फार्मा की द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही, जबकि वालीबॉल व बैडमिंटन में डी फार्मा प्रथम वर्ष की टीम ने बाजी मारी। इसके अलावा संगीत, नृत्य व नाटक आदि में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। अर्पित वर्मा को मिस्टर फ्रेशर, जबकि श्रद्धा मौर्या को मिस फ्रेशर चुना गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर जवाहर लाल यादव, दान बहादुर वर्मा, प्रीति चौधरी, संजय यादव अमित कुमार पांडेय, प्रवेश यादव आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें