फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे के संघर्ष के बाद वतन लौटे अरमान व हर्ष

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पहितीपुर में यूक्रेन से गांव पहुंचा छात्र। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग 72 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को यूक्रेन में फंसे जिले के दो छात्र अपने घर पहुंच गए। छात्रों के सकुशल गांव पहुंचने पर उनके परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के सहयोग पर खुशी जताई। बताया कि केन्द्र सरकार ने जहां रोमानिया से दिल्ली के लिए नि:शुल्क फ्लाइट की सुविधा छात्रों को दिया, वहीं दिल्ली से उनके घर सुरक्षित पहुंचाने में प्रदेश सरकार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद जिले के कई परिवारों में हड़कंप मच गया था। जिले से भी दो मेडिकल तथा एक इंजीनियरिंग छात्र छात्रा यूक्रेन में शिक्षा हासिल करने गए थे। इससे उनके परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। परिजनों ने सरकार से संपर्क शुरू कर दिया था। सरकार के प्रयासों से संबंधित परिवारों में खुशी लौट आई।
गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर औरंगनगर निवासी मोहम्मद अरमान व टांडा कोतवाली क्षेत्र के हयातगंज हनुमानगढ़ी निवासी हर्ष मिश्र प्रदेश सरकार के विशेष वाहन से अपने अपने घर पहुंचे। उनके पहुंचने पर परिजनों व शुभचितंकों ने खुशी का इजहार किया। अमर उजाला से खास बातचीत में पहितीपुर औरंगनगर निवासी मोहम्मद अरमान ने बताया कि वे युवानो प्रैंकीज नेशनल टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑयल एवं गैस में इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र हैं। रविवार को उनके विश्वविद्यालय से करीब 500 मीटर दूरी पर रॉकेट गिरा था। इसके बाद सोमवार को विश्वविद्यालय को खाली करा दिया गया। जानकारी दी गई दी कि वे लोग स्वयं की मदद से सुरक्षित रोमानिया बार्डर पहुंचे।
विज्ञापन

बार्डर पहुंचने के बाद कुछ दूर तक उन लोगों ने बस से यात्रा किया। इसके बाद रास्ते में बार्डर पहुंचने से पहले ही वाहनों का लंबा जाम लग गया था। इसके चलते उन लोगों को करीब 10 से 12 किलोमीटर पैदल चलकर रोमानिया बार्डर पहुंचना पड़ा। बार्डर पर माइनस 2 से 5 डिग्री में करीब 12 घंटे के इंतजार के बाद मंगलवार सुबह उन्हें प्रवेश मिला। इसके बाद रोमानिया व भारतीय एंबेसी की मदद से उन लोगों को रोमानिया के बुचारेस ले जाया गया। यहां पहले होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। नाश्ता आदि करने के बाद बुचारेस एयरपोर्ट लाया गया। यहां से करीब 8 घंटे की हवाई सफर के बाद वे लोग बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। बताया कि फ्लाइट में कुल अलग अलग शहरों में अध्ययनरत कुल 240 छात्र छात्राएं सवार थे।
यूपी भवन में किया गया विशेष प्रबंध
अरमान ने बताया कि दिल्ली पहुंचने पर केन्द्र सरकार के अधिकारियों के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के छात्रों को यूपी भवन दिल्ली लाया गया। यहां पर उनके फ्रेश होने व भोजन आदि की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी। रात में प्रदेश सरकार के विशेष वाहन से एक बार फिर हम पांच छात्रों का सफर अपने अपने घरों के लिए शुरु हुआ। विशेष वाहन में अंबेडकरनगर जनपद के टांडा निवासी हर्ष मिश्र भी थे। इसके अलावा कानपुर के दो छात्र व लखनऊ का एक छात्र शामिल था। मोहम्मद अरमान ने कहा कि घर पहुंचने के बाद काफी सुकून महसूस हो रहा है। कहा कि रोमानिया बार्डर पहुंचने के बाद सरकार का बेहतर सहयोग मिला था। इसके चलते ही हम लोग जल्दी से अपने स्वदेश लौट सके। समाजसेवी बरकत अली ने मोहम्मद अरमान के घर पहुंचकर उनका स्वागत किया, और केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। उधर, छात्र हर्ष के पहुंचने पर परिवारीजनों की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें