फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: सराहे गए सोलर सिस्टम व जल चक्र के मॉडल

Tue, 14 Feb 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
देव इंद्रावती पीजी कॉलेज में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में सोमवार को गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने कई तरह के भव्य मॉडल प्रदर्शित किए। उत्कृष्ट मॉडल के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन





प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में छात्रा शिवांगी का सोलर सिस्टम, मानसी का जल चक्र व शिवा का हाइड्रोलिक बुलडोजर, सीनियर वर्ग में अखिलेंद्र प्रताप सिंह का टेस्ला क्वायल, शिफा का प्रोटीन टेस्ट, दीया शुक्ला का फेक ब्लड का मॉडल क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहा। मिलावटी दूध परीक्षण मॉडल, एटीएम मॉडल को भी लोगों ने खूब सराहा।




क्विज में तक्षशिला एकेडमी को प्रथम व एके पब्ल्कि स्कूल को द्वितीय स्थान मिला। उच्च वर्ग में डीएलएड के प्रतिभागी बीएड के प्रतिभागियों से आगे रहे। मुख्य अतिथि जिला आयकर अधिकारी चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के बारे में गहरी जानकारी हासिल करने की सलाह दी। कहा कि विज्ञान ऐसा क्षेत्र है जिसमें कॅरिअर की अनंत संभावनाएं हैं।
विज्ञापन





भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह, संस्था अध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्राचार्य डॉ. एबी सिंह, निरंजनलाल, नीरज यादव व प्रवीण गुप्त ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान से जुड़ी कई जानकारियां दीं। शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आशुतोष कुमार, अखिलेश, रवि चौधरी, डॉ यशवंत सिंह, ज्योति व डॉ अभय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें