फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: शत-प्रतिशत पात्रों का बनाएं गोल्डन कार्ड

Tue, 14 Feb 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें मंडल के सभी जनपदों के डीएम व सीडीओ शामिल हुए। मंडलायुक्त ने जनपद वार शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन





प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश को संरक्षित करना, टीकाकरण कार्यक्रम, सीएम निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, परिवार नियोजन, दवाओं की उपलब्धता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना व कायाकल्प सहित सहकारी के देयों एवं एनपीए से वसूली सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।




मंडलायुक्त ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करें। हेल्थ वेलनेस सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की चेकलिस्ट बनाकर व्यवस्थाओं को जायजा लेें।
विज्ञापन





उन्होंने लोक निर्माण विभाग को काम में तेजी लाने को कहा। कृषि विभाग को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाए। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की शिथिलता न बरतें।




यह भी निर्देशित कि राजस्व वसूली के साथ ही पात्रों को तत्परता के साथ योजना का लाभ दिलाएं। बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन, अयोध्या डीएम नितीश कुमार, डीएम बाराबंकी अविनाश कुमार, डीएम सुल्तानपुर रवीश गुप्त, डीएम अमेठी राकेश कुमार मिश्र व सीडीओ अनुराज जैन सहित अन्य जनपदों के सीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें