फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आशाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

Fri, 26 Dec 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निकाय क्षेत्रों में खाली चल रहे आशा के पद पर चयनित आशाओं को सीएमओ ने नियुक्ति पत्र सौंपा है। शुक्रवार को कार्यालय में सीएमओ डॉ. संजय शैवाल ने नियुक्ति पत्र देने के दौरान उन्होंने उनके कार्यों व जिम्मेदारियों से अवगत कराया। कहाकि आम जनमानस हित विशेषकर गर्भवती/धात्री महिलाओं व बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम करना है। जिससे कि मातृ व शिशु मृत्य दर को कम किया जा सके। इनको स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। नगर पंचायत क्षेत्र इल्तिफातगंज व अशरफपुर किछोछा में आशाओं के पद खाली थे। जिसके तहत बीते दिनों कार्यालय में इनका साक्षात्कार हुआ था। नव चयनित आशा अंजली कुमारी वार्ड मुजफ्फरनगर, नेहा वार्ड मुख्तारनगर वार्ड गांधीनगर को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय वर्मा व जिला प्रबंधक परिवार नियोजन कार्यक्रम सुनील वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें