ग्रिफिन पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली का जश्न मनाते शिक्षक व विद्यार्थी। -संवाद
अंबेडकरनगर। स्कूलों में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने उल्लास के साथ होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने के साथ ही गले मिलकर पर्व की बधाई दी। शिक्षकों को भी अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। कई जगह स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए होली का जश्न मनाया।
इल्तिफातगंज मार्ग स्थित ग्रिफिन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सोमवार को ही होली मना ली। प्रबंधक प्रशांत पांडेय ने बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दी। सभी से सावधानी के साथ होली खेलने की अपील की। कहा कि होली हम सभी के घर खुशियां लेकर आती है। ऐसे में इसकी महत्ता को भी समझने की जरूरत है।
प्रधानाचार्य थॉमस मोकटन ने पेंट, ऑयली व ज्यादा केमिकल युक्त रंग से होली न खेलने की सलाह दी। अकबरपुर नगर के अलावा कई अन्य स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं ने होली का जश्न मनाया।