फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एसडीएम न्यायिक बने महेश प्रकाश

Tue, 07 Mar 2023 07:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। तहसील टांडा में लंबे समय से खाली चल रहे एसडीएम न्यायिक के पद पर डीएम अविनाश सिंह ने महेश प्रकाश को तैनाती दी है। सोमवार को तहसील पहुंचे एसडीएम का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन





टांडा में एसडीएम न्यायिक का पद रिक्त होने के चलते राजस्व मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। इससे मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही निस्तारण में विलंब हो रहा था।



ऐसे में न्यायिक एसडीएम की तैनाती होने पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान एसडीएम दीपक वर्मा, तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार बसखारी फकीरे दास, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अजय प्रताप श्रीवास्तव व सुखलाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें