अंबेडकरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 अगस्त की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। तिथि बढ़ाए जाने से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे।
जिले के चार राजकीय और 58 निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पोर्टल www.scvtup.in पर पंजीकरण करने के बाद शैक्षिक और व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अंतिम तिथि बढ़ने से अब अधिक अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की उम्मीद है।
राजकीय आईटीआई आलापुर के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अब तक जिले से करीब 4,700 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। (संवाद)