फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अपहरण व यौन उत्पीड़न के आरोपी की अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर क्षेत्र में किशोरी के अपहरण और यौन अपराध के मामले में आरोपी विवेक सिंह उर्फ आनंद सिंह को अदालत से झटका लगा है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार ने आरोपी की आरोप से मुक्त करने की अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने माना कि घटना के वक्त किशोरी की उम्र सोलह वर्ष छह माह थी। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।
विज्ञापन

नौ अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि पांच अप्रैल की सुबह विवेक सिंह अपनी बहन खुशबू की मदद से पुत्री को ले गया था। आरोपी पहले से ही पुत्री से फोन पर बात करता था। आरोपी ने दावा किया कि किशोरी अपनी मर्जी से महाराष्ट्र गई थी। दोनों ने मंदिर में शादी की और पति-पत्नी की तरह रहे। उसने प्राथमिकी में देरी और साक्ष्यों को संदिग्ध बताया। अभियोजन पक्ष ने इस अर्जी का कड़ा विरोध किया। अदालत ने कहा कि घटना के समय किशोरी नाबालिग थी। नाबालिग की सहमति को कानूनी मान्यता नहीं दी जा सकती।
अदालत ने आरोपी के सभी दावों को खारिज कर दिया। पुलिस विवेचना में जुटाए गए साक्ष्यों को सही माना गया। अदालत ने इस मामले में पत्रावली 14 दिसंबर के लिए तय की है। उस दिन आरोपी के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें