फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ठप रही एंटीजन जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना के लगातार बढ़ते संकट के बावजूद जिला अस्पताल में पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार को समाप्त हुई एंटीजन किट बुधवार को भी पूर्वाह्न तक जिला अस्पताल को उपलब्ध नहीं हो सकी। नतीजा यह रहा कि एंटीजन जांच के लिए सुबह से ही नागरिक व मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। मात्र आरटीपीसीआर जांच की गई। इस पर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 को बढ़ने से रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन को गंभीर होना चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोविड-19 को लेकर लापरवाही का माहौल है। न तो सभी जरूरतमंद को बेड उपलब्ध करा पा रहे हैं, न ही एंटीजन किट उपलब्ध कराई जा रही है। मंगलवार को एंटीजन किट जिला अस्पताल में समाप्त हो गई थी, जिससे एंटीजन की जांच ठप हो गई थी। उम्मीद की जा रही थी कि बुधवार को एंटीजन किट पहुंच जाएगी। हालांकि बुधवार को भी पूर्वाह्न तक एंटीजन किट उपलब्ध नहीं हो पाई, नतीजा यह रहा कि बुधवार को सुबह एंटीजन जांच के लिए नागरिक व मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।
एंटीजन जांच कराने पहुंचे शहजादपुर के मोहम्मद अकरम व मीरानपुर के राधेश्याम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वे मंगलवार को भी एंटीजन जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आए थे, यहां आकर पता चला कि एंटीजन किट नहीं है। इसके लिए बुधवार को बुलाया गया था। हम सभी बुधवार को एंटीजन जांच के लिए जिला अस्पताल फिर से पहुंचे, लेकिन पता चला कि एंटीजन किट नदारद है। ऐसे में अब मायूस होकर वापस घर लौटना पड़ रहा है। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एंटीजन किट जिला अस्पताल में समाप्त हो गई है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। संभावना है कि बुधवार देर शाम तक एंटीजन किट जिला अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में गुरुवार से एंटीजन जांच प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें