फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मारपीट के मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत

Fri, 15 May 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज क्षेत्र में वर्ष 2023 के दुकान में घुसकर मारपीट और धमकी मामले में विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) पवन कुमार शुक्ला की कोर्ट ने नवागांव निवासी सागर उर्फ नीरज सोनी को अग्रिम जमानत दे दी है। मामपुर निवासी कुलदीप सोनी ने शिकायती पत्र में बताया था कि 12 नवंबर 2023 को शाम करीब 5:30 बजे अर्जुन सोनी, सत्यम सोनी और सागर उर्फ नीरज सोनी दुकान में घुसकर गाली देने लगे। विरोध करने पर उन्हें व पिता सालिकराम सोनी को पीटा। अभियोजन पक्ष ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) पवन कुमार शुक्ला की कोर्ट ने सभी तथ्यों को देखते हुए आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें