फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस लाइन में चली एंटी राइट गन, दागे आंसू गैस के गोले

Sat, 30 Aug 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
1.पुलिस लाइन में एसपी केशव कुमार की उप​स्थिति में अभ्यास करते पुलिसकर्मी।स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। भीड़ नियंत्रक उपकरणों की गर्जना, रणनीतिक तैनाती और अनुशासित कदमताल के जरिये पुलिस ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद होने का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभ्यास का संचालन एसपी केशव कुमार के निर्देशन में हुआ, जबकि निगरानी व नेतृत्व की जिम्मेदारी एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार व एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने निभाई।
मॉकड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने रबर बुलेट गन, स्मोक गन, टीयर गैस गन, एंटी राइट गन और वज्र वाहन जैसे अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया। साथ ही, आंसू गैस, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड के प्रभावी उपयोग की तकनीक और सावधानियों से भी पुलिस बल को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इस अभ्यास में सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे। एसपी ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज को यह भरोसा देना भी है कि आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस चौकस और हर स्थिति से निपटने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें