फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंशिका अध्यक्ष और दीपाली सचिव निर्वाचित

Sat, 05 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया चितौना में शनिवार को मीना मंच का गठन किया गया। अंशिका वर्मा को मंच का अध्यक्ष तथा दीपाली को सचिव चुना गया। इसके साथ अन्य पदों के लिए पदाधिकारी निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों के चयन के लिए हस्ताक्षरित मतपत्र जारी किया गया। इसके बाद मतदाताओं ने गुप्त मतदान के जरिए पदाधिकारियों का चयन किया। इसमें अध्यक्ष व सचिव के अलावा काजल कोषाध्यक्ष, रहमतुन्निशा व सोनम सदस्य निर्वाचित हुईं। इसके साथ कार्यकारिणी के लिए 20 फाउंडर सदस्य भी चुने गए। प्रधानाध्यापक ने पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया और दायित्वों के निवर्हन की सलाह दी। कहा कि मीना मंच के जरिए बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करने के साथ उनके कौशल को बढ़ाना है। बालिकाओं में कौशल का विकास होगा तो वे आगे चलकर किसी भी क्षेत्र में खुद की पहचान बना पाएंगी। इस मौके पर महावीर प्रसाद, शिखा पाल, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें