अंबेडकरनगर। विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभाओं की खोज के लिए 12वीं विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के जिला समन्वयक नीरज यादव ने बताया कि परीक्षा में कक्षा छह से 11 तक के सभी बोर्डों के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। पंजीकृत विद्यार्थी 29 से 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक किसी भी समय 90 मिनट में मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परिणाम नवंबर को घोषित होगा। परीक्षा का उद्देश्य विज्ञान में अच्छी जानकारी रखने वाले विद्यार्थियों की खोज करके उन्हें आगे बढ़ने में मदद करना है।