अंबेडकरनगर। दो दिन राहत के बाद सोमवार को जिले में एक युवक कोरोना पॉजीटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। टांडा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारी के कोरोना पॉजीटिव मिलने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। इनमें 88 ठीक भी हुए हैं।
सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार टांडा रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारी के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। आनन-फानन में मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित संक्रमित को इलाज के लिए एल-वन अस्पताल रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही संबंधित क्षेत्र के 200 मीटर क्षेत्र को सील कर दिया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने सोमवार को एक के कोरोना पॉजीटिव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। इनमें से 88 ठीक होकर घर गए, जबकि चार की कोरोना से मौत हो गई। उधर जिला अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट विनय त्रिपाठी की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।