फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से मौत मामले में एक और गिरफ्तार, सामग्री बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर चुकी थी। अब गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने रैपर, बोतल, स्टीकर आदि बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों जलालपुर तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई थी। जैतपुर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। घटना के दूसरे दिन ही पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच में विपिन कुमार गुप्ता निवासी ग्राम मितूपुर, थाना पवई जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने मंगलवार शाम उसे रैदा पुल से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग ब्रांड के रैपर, बोतल, ढक्कन, स्टीकर समेत तमाम सामान बरामद किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें