फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिक्षक संघ की बैठक में नई इकाई के गठन का एलान

Tue, 24 Feb 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बीआरसी भियांव में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश मिश्र ने ब्लॉक संगठन को भंग करने की घोषणा की और नई इकाई के गठन का ऐलान किया। बैठक में शिक्षकों से 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष सतन कुमार ने किया।
जिला मंत्री राजेश कुमार यादव ने संगठन के कार्यों पर चर्चा की। पूर्व एआरपी अमरनाथ शर्मा ने आगामी महारैली में सभी शिक्षकों से बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें