फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: उपेक्षा के चलते खंडहर होता जा रहा एएनएम सेंटर

Thu, 21 Dec 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
झाड़ियाें से ढका गोलपुर एएनएम सेंटर भवन।
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। डेढ़ दशक पहले गोलपुर गांव में बना एएनएम सेंटर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यहां पर तैनात एएनएम प्राथमिक विद्यालय या फिर किसी के घर पर टीकाकरण व अन्य कार्य निपटा कर वापस चली जाती हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को गांव स्तर पर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिले इसके लिए एएनएम सेंटरों का निर्माण व एएनएम की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते ग्रामीण क्षेत्र की यह चिकित्सा सेवा बेपटरी हो रही है। गोलपुर सेंटर पर करीब दो वर्ष से तैनात एएनएम पूनम यहां कभी रात्रि प्रवास करती नहीं दिखीं। देखरेख के अभाव में भवन की दीवारें, खिड़कियां, दरवाजे व अन्य सामान क्षतिग्रस्त होते जा रहे हैं।
गांव के लालमन वर्मा, महेंद्र वर्मा, सोनू गुप्ता, अनिल सिंह, मनमोहन मिश्र, मनोज कुमार, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, अखिलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने डीएम व सीएमओ को पत्र भेजकर सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग की है। कहा कि एएनएम सेंटर की बदहाली दूर कराते हुए एएनएम की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिससे महिलाओं को समुचित उपचार का लाभ मिल सके।
विज्ञापन




हेल्थ वेलनेस सेंटर का नहीं बन सका भवन
दूसरी तरफ गांव में करीब एक वर्ष से संचालित हेल्थ वेलनेस सेंटर को अपना भवन नहीं मिल पा रहा है। सीएचओ राखी सिंह जैसे- तैसे कभी किसी के घर तो कभी किसी सार्वजनिक स्थान पर मरीजों का उपचार करने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों ने अविलंब हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए भी स्थायी ठौर उपलब्ध कराने की मांग की है।



बेहतर की जाएगी व्यवस्था
सभी एएनएम को केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश है। जल्द ही औचक निरीक्षण करने के साथ इसकी रिपोर्ट ली जाएगी कि किस केंद्र पर एएनएम की उपस्थित नहीं हो पा रही है। यदि लापरवाही मिली तो कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें