फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीका जरूर लगवाएं

Wed, 30 Oct 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी 18 पशु सेवा केंद्र पर बुधवार को शिविर के माध्यम से टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान पशुपालकों से अपील की गई कि मुंहपका व खुरपका जैसी बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए टीका जरूर लगवाएं। साथ ही पशुओं का हरा चारा व चूनी चोकर पर्याप्त मात्रा में दें।
विज्ञापन

पशुओं को टीका लगवाने के लिए सुबह से ही पशुपालकों का संबंधित शिविर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मुंहपका व खुरपका जैसी जानलेवा बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए टीका लगाया। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुओं को बीमारियों से बचाने के टिप्स भी दिए। कहा गया कि पशुओं को हरा चारा देने के साथ ही पशु आहार व अन्य पौष्टिक आहार दें, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे। ऐसा होने से उन्हें बीमारियां कम लगेंगी।
अमेदा, बेवाना, पहितीपुर, बूढ़नपुर, जमुनीपुर, लोदीपुर, भिखारीपुर, घाघूपुर, कटेहरी, महरुआ, मिझौड़ा, खेमापुर समेत कई अन्य ग्राम पंचायतों में इस बीच अभियान चलाकर पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। कहा गया कि पशुशाला की नियमित रूप से साफ सफाई रखें। पशुओं को प्रतिदिन नहलाएं। समय समय पर पशुशाला में चूने व एंटी लार्वा का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें