फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पशुमित्रों को एक साल से नहीं मिला वैक्सीनेशन शुल्क

Fri, 28 Feb 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पशुपालन विभाग ने जिले करीब 70 पशुमित्रों को एक साल से वैक्सीनेशन के एवज में शुल्क का भुगतान नहीं किया गया है। इससे इनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। खुरपका, मुंहपका लंपी आदि बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर पशुओं को टीका लगाया जाता है। पशुमित्र वैक्सीन तो लगा देते हैं, लेकिन उन्हें समय पर इसका भुगतान नहीं मिलता है। एक वैक्सीन लगाने पर पांच रुपये पशुमित्र को मिलते हैं। टीकाकरण के बाद पशुमित्र को पशुपालक के साथ एक फोटो भारत पशुधन एप पर अपलोड करनी होती है। उसके बाद पशुपालक के फोन पर ओटीपी आता है, जिसे बताने पर ही पशुमित्र की ओर से लगाई वैक्सीन की गणना होती है। कई बार पशुपालक ओटीपी बताने में आनाकानी करते हैं, जिससे उनके टीकाकरण की गणना नहीं हो पाती है। करीब एक साल से भुगतान न हो पाने से पशुमित्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ऑनलाइन विवरण भरने में गड़बड़ी के कारण भुगतान न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


सभी को मिलेगा बकाया भुगतान

पशुमित्रों को टीकाकरण के बाद भारत पशुधन एप फोटो डाउनलोड करनी होती है। इसमें खामी होने के कारण पैसा नहीं आता है। समस्या दूर कराकर जल्द भुगतान कराएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. अरविंद कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें