फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध प्रतिबंधित पशु के मांस के कारोबार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर में प्रतिबंधित पशु मांस कारोबार के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जलालपुर। कोतवाली पुलिस ने वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस का कारोबार करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली क्षेत्र के रन्नू खां के पूरा स्थित एक घर में छापा मार कर तीन क्विंटल वध मांस के साथ ही उपकरण बरामद किए। तीन अभियुक्तों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि रन्नू खां के पूरा गांव स्थित एक घर में वध प्रतिबंधित पशुओं को मारकर मांस की बिक्री करने की तैयारी है। इस पर कोतवाली जलालपुर के उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर अली अहमद के घर पर छापा मारा। टीम अंदर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई। कमरे में चारों तरफ वध प्रतिबंधित पशु मांस व उपकरण रखे थे।
पुलिस टीम को देखते ही तीन युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने लगे। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर इन तीनों अली अहमद, महफूज अहमद व मंजूर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि छापा मारी में तीन क्विंटल वध प्रतिबंधित पशु का मांस व उपकरण बरामद हुए। तीनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें