फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से नाराज प्रेरकों का प्रदर्शन

Sat, 28 May 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर शनिवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन करते प्रेरक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श लोक शिक्षक प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। कहा गया कि प्रेरकों की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। वे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी उसे दूर करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर पंकज को सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राहुल पाण्डेय ने कहा कि प्रेरक पूरी ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है।

कहा कि लगातार कार्य करने के बाद भी बीते चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन


इससे प्रेरक अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए मानदेय 16 हजार रुपये किया जाए। साथ ही प्रेरकों को राज्य कर्मचारी का दर्ज दिया जाए। इसके अलावा मानदेय उनके खाते में भेजा जाए।

चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान संतोष, रामचंद्र, आशुतोष, रविशंकर, अंजनी समेत अनेक प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें