फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में दोहरे हत्याकांड के बाद मार्ग जाम करते ग्रामीण। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। दोहरे हत्याकांड से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार शाम भड़क गया। दाह संस्कार के लिए कम्हरिया घाट शव ले जाने के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने राजेसुल्तानपुर थाने के निकट सिंहपुर चौराहे पर शव वाहन खड़ा कर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर न सिर्फ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने, बल्कि पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिए जाने की मांग करने लगे। मौके पर मौजूद एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद शव को लेकर परिवारीजन व ग्रामीण आगे रवाना हुए।
विज्ञापन

सगे भाइयों को अंतिम विदाई देने के लिए मल्लूपुर मजगवां गांव में न सिर्फ मल्लूपुर, बल्कि इर्दगिर्द क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक गांव पहुंच गए थे। नागरिकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकस हो गया। मल्लूपुर गांव से लेकर कम्हरिया घाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी जवानों को तैनात कर दिया। भीड़ के बीच जब गांव से दो अर्थी उठीं, तो सभी की आंखें नम हो गईं। भारी सुरक्षा के बीच शवयात्रा शुरू हुई। जब शव लेकर ग्रामीण राजेसुल्तानपुर थाने के निकट सिंह चौराहे पर पहुंचे, तो हत्याकांड से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। चौराहे पर शव वाहन खड़ाकर मार्ग जाम कर दिया।
आक्रोशित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। वे आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करने लगे। यह देख शव यात्रा के साथ चल रहे एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। वे धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करने लगे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद शव लेकर नागरिक कम्हरिया घाट की तरफ रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें