फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क के घटिया निर्माण पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम

विज्ञापन
नगपुर बाजार में निर्माणाधीन सड़क और मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग से नगपुर कस्बा होते हुए मसोड़ा बड़ी नहर तक जा रहे मार्ग की मरम्मत में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नगपुर बाजार में सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मरम्मत के मात्र दो दिन के भीतर ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं, जिससे उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव के समय नेता सिर्फ वादे करते हैं, लेकिन जमीनी काम में जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। इस मार्ग से करीब 50 हजार आबादी सीएचसी नगपुर जाती है। इसके अलावा कई गांव भी इसी सड़क से जुड़े हुए हैं। ऐसे में खराब सड़क का सीधा असर हजारों लोगों की आवाजाही और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। उन्होंने संबंधित विभाग को सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने का आश्वासन भी दिया। प्रदर्शन में राजेश पांडेय, देवेश मिश्रा, गौरव उपाध्याय, सुभाष सोनी, सफीक अहमद, विनय कनौजिया, अखंड प्रताप समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें