फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: और कटेहरी में तय हो गया उपचुनाव का मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी लालजी वर्मा जीत के साथ ही कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का भी मार्ग तय हो गया है। अगले कुछ दिनों में यहां सपा, बसपा व भाजपा के संभावित दावेदार अपने-अपने पक्ष में लामबंदी करते देखे जाने लगेंगे। उपचुनाव को लेकर अभी से ऐसे दावेदारों व उनके समर्थकों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा के सांसद चुन लिए जाने के चलते विधानसभा उपचुनाव इसलिए तय हो गया है, क्योंकि वह कटेहरी से मौजूदा समय में सपा के विधायक भी हैं। वे बतौर सपा प्रत्याशी 93524 मत पाकर विधायक बने थे। भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी उस समय निषाद पार्टी की तरफ से भाजपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़े थे। 85828 मत पाकर वे 7696 मतों से चुनाव हार गए थे। लालजी वर्मा इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर कटेहरी से ही विधायक बने थे। तब भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े अवधेश द्विवेदी 6287 मतों के अंतर से पीछे रह गए थे। अब लालजी वर्मा सांसद बन जाने के बाद विधायक पद से अगले कुछ दिनों में त्यागपत्र दे देंगे। इसके चलते कटेहरी में विधानसभा उपचुनाव का मार्ग तय हो जाएगा।
इसके साथ ही यहां भाजपा से चुनाव लड़ने को लेकर अभी से ही तगड़ी दावेदारी शुरू हो गई है। इसमें पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, अवधेश द्विवेदी के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ नेता राणा रणधीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू आदि का नाम मुख्य रूप से शामिल है। खबर यह भी है कि सपा के एक वरिष्ठ नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं। उधर सपा व बसपा की तरफ से भी आधा दर्जन से अधिक दावेदारों ने उपचुनाव की तरफ अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें