सीबीएसई बारहवीं में टांडा के डालिम्स सनबीम स्कूल साइंस वर्ग की छात्रा अनन्या मित्तल ने जिला टॉप किया है। उसे 95.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसी विद्यालय की छात्रा अस्मिता चौरसिया ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
जलालपुर के रेडियंट इंटर कॉलेज के छात्र अविनाश मिश्र व विवेकानंद शिशु कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्युतनगर की छात्रा राधिका बजाज नेे 94.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं में शनिवार सुबह से ही सीबीएसई बारहवीं के नतीजों को लेकर उत्सुकता का माहौल रहा।
दोपहर बाद जैसे ही नतीजे घोषित हुए तत्काल मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले के लगभग आधा दर्जन विद्यालय के स्टूडेंट्स ने इस बार सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। डालिम्स सनबीम स्कूल की साइंस वर्ग की छात्रा अनन्या मित्तल ने पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
उसे कुल 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसी विद्यालय की छात्रा अस्मिता चौरसिया ने साइंस वर्ग से 95.2 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। रेडियंट इंटर कॉलेज के छात्र अविनाश मिश्र व विवेकानंद शिश ुकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्युतनगर की छात्रा राधिका बजाज ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार डालिम्स सनबीम स्कूल की साइंस वर्ग की छात्रा रिद्धिवी श्रीवास्तव को 93.3 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग के विभोर अग्रवाल को 92.4, कामर्स वर्ग की छात्रा रक्षम को 91.8 तथा साइंस वर्ग के छात्र विवेक रंजन को 91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। प्रधानाचार्य एके कपूर ने बताया कि कुल 29 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। नतीजा शत-प्रतिशत रहा है।
छह स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत तो 13 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर में कुल 43 स्टूडेंट्स में से 40 उत्तीर्ण हुए हैं। 91.2 प्रतिशत अंक के साथ रवि वर्मा ने विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया जबकि 87.2 प्रतिशत अंक के साथ शिवम चौधरी को दूसरा स्थान मिला।
प्रधानाचार्य बीएम उपाध्याय ने बताया कि 86.80 अंक पाने वाले रवि वर्मा को विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। विवेकानंद शिशु कुंज स्कूल विद्युतनगर के साइंस वर्ग के छात्र शिवमगन मिश्र ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग के शुभम वर्मा 88.01 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. बृजेंद्र मिश्र ने बताया कि कामर्स वर्ग के आदित्य भार्गव को 86.8, आदर्श कुंज को 79.8 तथा प्रवमय अग्रवाल को 75.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर के रेडियंट इंटर कॉलेज में कुल 239 स्टूडेंट्स ने कक्षा 12 की परीक्षा दी थी।
प्रबंधक निशि यादव ने बताया कि कामर्स वर्ग की छात्रा वर्षा मद्धेशिया ने 93.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। साइंस वर्ग के छात्र नितेश सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ल ने बताया कि छह स्टूडेंट्स को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं जबकि 35 स्टूडेंट्स को 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं।