फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: क्लीनिक पर हो रहा था ऑपरेशन, किया सील

विज्ञापन
बसखारी मार्ग हासिमपुर बरसांवा में अस्पताल सील करने के बाद मरीजों को जिला अस्पताल भेजते अ​धिकारी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में मंगलवार शाम मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने एक निजी अस्पताल को सील कर दिया। वहां भर्ती मिले चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल क्लीनिक के नाम पर पंजीकरण करवाकर वहां मरीजों की सर्जरी की जा रही थी। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। पुलिस अस्पताल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को मंगलवार को शिकायत मिली कि बसखारी मार्ग पर एक निजी अस्पताल का मनमाने ढंग से संचालन हो रहा है। इस पर एसडीएम सदर सौरभ शुक्ल तथा अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ व डॉ. आशुतोष सिंह की टीम अकबरपुर कोतवाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची। वहां अस्पताल का विधिवत संचालन होते मिला। कोई रविवार व बृहस्पतिवार से भर्ती था, तो किसी को हार्निया के ऑपरेशन के बाद भर्ती हुए छह दिन हो चुके थे। अधिकारियों ने प्रपत्रों की जांच की तो अस्पताल के बजाए सिर्फ क्लीनिक के लिए अनुमति ली गई थी। ऑपरेशन करने व अन्य तरह की मंजूरी नहीं थी।
एसडीएम सदर ने इसके बाद फौरन एंबुलेंस बुलवाई और यहां भर्ती चारों मरीजों बसखारी की प्रमिला, ताजपुर के धर्मराज, बसौड़ी की लालमति व मिर्जापुर अकबरपुर की मुद्रिका यादव को जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। वहां इन मरीजों के बेहतर उपचार का निर्देश भी दिया। अधिकारियों की टीम को अस्पताल में कोई प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ या चिकित्सक नहीं मिला। अधिकारियों ने वहां मिले अस्पताल संचालक को पुलिस के हवाले कर दिया। संचालक को फिलहाल अकबरपुर कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है। उधर अस्पताल को खाली करवाकर उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें