राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के देवरिया बाजार में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बाइक की टक्कर से तेंदुआईकला निवासी रूमाली देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गईं। रूमाली देवी दवा लेने ई रिक्शा से बाजार गई थीं।
विज्ञापन
निजी हॉस्पिटल के सामने बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से मिले बाइक नंबर के आधार पर भी वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)