फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कोतवाली अन्तर्गत मुरवांह गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे रविवार दोपहर एक युवक का संदिग्धावस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। उधर पुलिस के अनुसार उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर मुरवांह के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। वहां एक युवक बेहोशी की दशा में पड़ा हुआ था।
उसकी पहचान मुरवांह निवासी संतोष (26) पुत्र हंसराज के रूप में हुई। जानकारी होते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे। सांस चलने की उम्मीद में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी प्रकार की घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें