फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर की टीम ने जीती मंडलीय क्रिकेट चैंपियनशिप

विज्ञापन
अयोध्या में मंडलीय प्रतियोता में विजेता बनी अंबेडकरनगर की टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में सोमवार को आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में जिले की टीम ने बाराबंकी को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतरीन तालमेल दिखाया। अब विजेता टीम कानपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

15 सदस्यीय जिला टीम मैनेजर एवं कोच ज्ञानेंद्र वर्मा की देखरेख में मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंची थी। फाइनल मुकाबले में अंबेडकरनगर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। बल्लेबाजी में अंश कुमार, एस. त्रिपाठी और दिव्यांश ने शानदार पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी बाराबंकी के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। अंशुल वर्मा, हर्ष सिंह और मोहम्मद वकी ने सटीक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
विकेटकीपर मोहम्मद फैज ने भी विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया और जीत में अहम योगदान दिया। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन के दम पर अंबेडकरनगर ने फाइनल में एकतरफा जीत दर्ज कर मंडलीय चैंपियन का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने टीम की उपलब्धि पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक ने बताया कि मंडलीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की ओर से खेलेगी।
टीम की सफलता पर शारीरिक शिक्षक वीरेश कुमार, ओमवीर वर्मा, प्रबुद्ध, मृत्युंजय सिंह, रणजीत समेत अन्य शिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें