फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर : महिला के सिर पर ताबड़तोड़ डंडे से प्रहार कर उतारा मौत के घाट

Mon, 12 Oct 2026 07:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

गांव के ही एक व्यक्ति ने डंडे से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सिर पर डंडा मारकर की महिला की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर के भीटी क्षेत्र के बनकोदवा गांव में सोमवार की शाम अपने घर के बाहर बैठी रामयश की पत्नी सुषमा उर्फ गुड़िया (32) पर गांव के ही एक व्यक्ति ने हमला बोल दिया। इस दौरान डंडे से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा और कोतवाल केबी सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजन हत्यारे पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए।

पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इन्कार कर दिया और एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर अभी हंगामा चल रहा है और कई थानों की पुलिस भी बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें