मृतक के पिता बरखू राम ने बताया कि पीओपी का काम करके दोनों बच्चों को पढ़ा लिखा रहा था। बड़ा बेटा बिहारी लाल जो कक्षा 8 में पढ़ाई कर रहा था। घर से अपने चार दोस्तों के साथ दोपहर 2:00 बजे के आसपास शारदा सहायक बड़ी नहर में नहाने गया था और यह घटना हो गई।
अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर डिघौटा मरहरा निवासी रामनयन निषाद के अनुसार शनिवार शाम 4:00 बजे मेरा पोता बिहारी लाल (14) जो की कक्षा 8 का छात्र था। अपने दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। इसी बीच गहराई में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
सूचना पर नहर में तलाश किया गया काफी देर बाद रात 11:00 बजे माधवपुर माइनर से 100 मी उत्तर रफीगंज की तरफ बल्दीपुर के पास शव मिला। आनन-फानन में उसे सीएचसी सेमरा भियांव ले गए जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता बरखू राम ने बताया कि पीओपी का काम करके दोनों बच्चों को पढ़ा लिखा रहा था। बड़ा बेटा आनंद जो कक्षा 12 का छात्र है और छोटा बेटा बिहारी लाल (14) जो कक्षा 8 में पढ़ाई कर रहा था। घर से अपने चार दोस्तों के साथ दोपहर 2:00 बजे के आसपास शारदा सहायक बड़ी नहर में नहाने गया था और यह घटना हो गई।
विज्ञापन
पुत्र की मौत से मां किस्सा देवी का रो-रो का बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मैंने मना किया था। अगर मान जाता तो उसकी जान बच सकती थी। कटका थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई आरोप प्रत्यारोप अभी नहीं लगाया गया।