फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर : तीन बुलडोजर से दबंगों ने ढहाए 11 मकान और दुकान, पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप, 50 पर प्राथमिकी

Mon, 21 Sep 2026 10:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, हजपुरा (अंबेडकरनगर)

सार

मामले में 50 लोगों के खिलाफ बलवा, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और मकान क्षतिग्रस्त करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में दुकानें और मकान सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर बनी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मलबे में बदले गए दुकान और मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर क्षेत्र के बरियावन गांव में रविवार देर रात हंसराज बालिका इंटर कॉलेज के पास तीन बुलडोजर लेकर पहुंचे लोगों ने सड़क किनारे बने 11 मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि हथियारों के बल पर लोगों को धमकाकर शांत करा दिया गया। विरोध करने वाली महिला सविता देवी को बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक ध्वस्तीकरण चलता रहा। पीड़ितों ने सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि 16 बिस्वा जमीन के सामने का हिस्सा खाली कराने के लिए ध्वस्तीकरण कराया गया। इसके बाद 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पीड़ित रामकीरत के अनुसार, बरियावन-किछौछा मार्ग पर रामनाथ उर्फ संगम के नाम खतौनी की जमीन है। करीब तीन दशक पहले रामनाथ की मां भक्तिन और अन्य लोगों ने रुपये लेकर जमीन कई लोगों को दे दी थी। खरीदारों ने वहां मकान और दुकानें बना लीं। बाद में रामनाथ ने जमीन अयोध्या के सदर तहसील क्षेत्र के रेवरी शाहपुर निवासी इंद्रजीत को बेच दी। इंद्रजीत ने भी जमीन का बैनामा कई लोगों के नाम कर दिया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने जमीन का एग्रीमेंट कराकर रविवार रात मकान-दुकान हटवा दिए।

सोमवार सुबह करीब सात बजे पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। आठ बजे डायल 112 की टीम पहुंची। इसके दो घंटे बाद एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा, सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी और कोतवाल संतोष कुमार सिंह पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


पुलिस बोली-सार्वजनिक रास्ते पर बने हैं मकान व दुकान : सीओ सिटी
सीओ सिटी नितीश तिवारी ने बताया कि 50 लोगों के खिलाफ बलवा, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और मकान क्षतिग्रस्त करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में दुकानें और मकान सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर बनी होने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें