फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: पीआरडी जवान ने पीएम श्री विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, अवकाश पर था साथी जवान

Sun, 13 Sep 2026 09:42 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

विद्यालय में दो पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगती थी। वीरेंद्र के साथ ड्यूटी करने वाले दलसिंगार इस समय अवकाश पर थे। इसी दौरान वीरेंद्र ने विद्यालय के कक्षा दो के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीआरडी जवान ने की आत्महत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली क्षेत्र के सकरावल निवासी 35 वर्षीय पीआरडी जवान वीरेंद्र प्रताप ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खासपुर के कक्षा दो के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि विद्यालय में दो पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगती थी। वीरेंद्र प्रताप के साथ ड्यूटी करने वाले दलसिंगार इस समय अवकाश पर थे। इसी दौरान वीरेंद्र ने विद्यालय के कक्षा दो के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

वीरेंद्र प्रताप की पत्नी प्रतिमा देवी इस समय अपने मायके में हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र को करीब छह माह से मानदेय नहीं मिला था। हालांकि आत्महत्या के पीछे यही कारण था या कोई अन्य वजह, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें