अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) से मिली शिकायतों के निस्तारण में अंबेडकरनगर पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। फरवरी से अप्रैल माह तक लगातार तीसरी बार यह मुकाम मिला है।
एसपी प्राची सिंह ने बताया कि अप्रैल माह की जारी रैकिंग में जिले की पुलिस 135 अंक के साथ प्रदेश में अव्वल रही है। आईजीआरएस सेल टीम की प्रभारी उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी, कांस्टेबल पूजा सिंह, कांस्टेबल मंजू पटेल, कांस्टेबल ललित मोहन यादव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार की एसपी प्राची सिंह ने सराहना की है। (संवाद)