फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर अंबेडकरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या से सटा संवेदनशील अंबेडकरनगर जनपद सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है। बुधवार को ही यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका में एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है। इसके साथ ही दूसरी सुरक्षा एजेंसियां भी यहां आतंकवाद व आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों की जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार कई आतंकी घटनाओं के तार भी जिले से जुड़ रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में यहां ताबड़तोड़ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बात 14 अगस्त 2000 की है। बाराबंकी जनपद में साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में हुए बम धमाके में अंबेडकरनगर के दो आरोपियों के नाम सामने आये थे। उन्हें आगरा जीआरपी ने पकड़ा था। दोनों के साथ ही जम्मू-कश्मीर निवासी एक आरोपी भी पकड़ा गया था। इसके बाद पांच जुलाई 2005 को अयोध्या के रामजन्म भूमि परिसर के निकट हुए धमाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकी घटना से पहले अंबेडकरनगर में ही रुके थे। यहीं से वे अयोध्या पहुंचे थे। इन दो आतंकी घटनाओं के बाद से जिला पूरे देश में चर्चा में आ गया था। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने के बाद मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर जांच का दायरा अंबेडकरनगर की तरफ बढ़ा दिया है।

आतंकियों ने किराए पर लिया था घर
राममंदिर को निशाना बनाने वाले पांच आतंकी अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट शहजादपुर में किराए का कमरा लेकर रुके थे। यहां उन्हाेंने खुद को फेरीवाला बताया था। यहीं से उन्होंने अयोध्या पहुंचकर कई बार रेकी की। पांच जुलाई 2005 को आतंकी अकबरपुर से निकलकर टैक्सी से अयोध्या पहुंचे थे। वहां उन्होंने बस स्टेशन से एक मार्शल जीप किराए पर ली और रामजन्म भूमि थाने से होते हुए मंदिर परिसर के निकट सुरक्षा घेरे तक पहुंच गए। इसके बाद स्थानीय गाइड रमेश पांडेय को गाड़ी में बांधकर विस्फोटक से उड़ा दिया। दो स्थानीय लोग भी इसमें मारे गए थे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यहां ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
विज्ञापन


संवेदनशील हैं जिले के कई क्षेत्र



सुरक्षा को लेकर जिले के अलीगंज, टांडा, हंसवर, बसखारी, हीरापुर, अकबरपुर, जलालपुर संवेदनशील माने जा रह हैं। किछौछा में अक्सर बाहरी प्रदेशों के लोगों का आना-जाना होता है। इसे देखते हुए भी इन क्षेत्रों में चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें