फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar News : पत्नी की डंडे से पीट - पीट कर हत्या, आरोपी पति हिरासत में

Fri, 22 Sep 2023 12:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर- टांडा कोतवाली क्षेत्र के खेतापुर गांव में युवक ने शुक्रवार रात विवाद के बाद पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि गांव निवासी परशुराम का देर रात पत्नी सुनीता से विवाद हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर- टांडा कोतवाली क्षेत्र के खेतापुर गांव में युवक ने शुक्रवार रात विवाद के बाद पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि गांव निवासी परशुराम का देर रात पत्नी सुनीता (37) से विवाद हो गया। इसके बाद डंडे से पीट पीट कर घर में ही मार डाला। महिला के सिर में गंभीर घाव पाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। इसे लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता रहता था। इस बीच महिला की हत्या की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने जरूरी छानबीन की। शव को इसके साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें