फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर नरसंहार: ऑटोमैटिक पिस्टल चलाने का मास्टर था आमिर, पुलिस पर की इतनी फायरिंग, थर्रा उठा पूरा इलाका

Mon, 04 May 2026 07:46 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में मां और बच्चों की हत्या के आरोपी आमिर ने पुलिस पर ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। आरोपी पहले भी कई गंभीर अपराध कर चुका था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जांच शुरू कर दी है और इलाके में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर नरसंहार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां और बच्चों की हत्या का आरोपी आमिर हर तरह के अपराध में अभ्यस्थ था। पुलिस से बचने के लिए .32 बोर ऑटोमैटिक पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की तो पूरा इलाका ही थर्रा उठा। चौकी प्रभारी व सिपाही के घायल होने के बाद पुलिस को भी पांच राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन


एसपी प्राची सिंह ने स्वयं पूरे घटनाक्रम की पल-पल मॉनीटरिंग की और एनकाउंटर स्थल से लेकर जिला अस्पताल पहुंचकर जांच की। फिलहाल मौका-ए-वारदात को सील कर दिया गया है और मुठभेड़ में ढेर आमिर के पोस्टमार्टम की तैयारी कराई जा रही है।

मीरानपुर के आमिर कुरैशी ने महज 19 साल की ही उम्र में पांच हत्याओं को अंजाम देकर अपराध की दुनिया बड़ी छलांग लगाने की कोशिश की। किशोरावस्था से ही आपराधिक मानसिकता के चलते एक से बढ़कर एक वारदात को अंजाम देकर जुर्म की दुनिया में जोरदार दस्तक दे दी थी। 
विज्ञापन


एक जनवरी 2007 को जान मोहम्मद के परिवार में जन्मे आमिर ने महज 14 साल की उम्र में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शिवा कसौधन निवासी शहजादपुर की हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। बताते हैं कि 11 नवंबर को आमिर ने बर्तन व्यवसायी संत कुमार कसौधन के पुत्र शिवा को गायब कर दिया था,

जिसका शव तमसा नदी में बोरे में मिला था। शिवा की ईंट से कूचकर हत्या की गई थी। घटना के तीन दिन बाद आमिर व अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। जुवेनाइल बोर्ड ने छह दिसंबर 2024 को दो वर्ष 10 माह की सजा सुनाई और 1500 रुपये अर्थदंड लगाया था।

 

विज्ञापन

जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया - फोटो : amar ujala

55 वर्षीय महिला से किया था दुष्कर्म

वर्ष 2024 में अकबरपुर की एक महिला के साथ आमिर ने दुष्कर्म किया था। 19 अगस्त 2024 की देर शाम करीब 07:30 बजे पुरानी दीवानी कचहरी के पीछे मैदान में 17 साल की उम्र में आमिर महिला को दबोचकर ऑटो में खींच ले गया और वहां उसने दुष्कर्म किया। 

विरोध करने पर महिला का गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में आमिर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट में चल रही है और सोमवार को ही सुनवाई भी होनी थी। इसके अलावा गोकशी का भी एक मामला दर्ज है।

बड़ा हाथ मारने की फिराक में था आमिर

आमिर अब बड़ा हाथ मारने की फिराक में था। सनकी प्रवृत्ति वाला आमिर अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए महिला गासिया खातून को अपने जाल में फंसाने की हर संभव कोशिश कर रहा था। आमिर अपने मनसूबों को पूरा करने के लिए ही शुक्रवार रात महिला के घर गया और इस वारदात को अंजाम दे डाला। साथ ही महिला के पहने हुए जेवर भी गायब कर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें