फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर व मालीपुर ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मोतीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालीपुर में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में अंबेडकरनगर की टीम ने सिद्धार्थनगर को पांच रनों के अंतर से तो दूसरे मैच में मालीपुर ने कानपुर की टीम को 24 रन से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

पहला मैच अंबेडकरनगर व सिद्धार्थनगर की टीम के बीच हुआ। इसमें अंबेडकरनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 122 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज निशू सिंह ने छह छक्के व दो चौके की मदद से सर्वाधिक 43 व बुखारी ने 24 रन का योगदान दिया।
सिद्धार्थनगर की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी। 117 रन पर ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई। इससे टीम को पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाज मानस व साबिर अंसारी ने 36-36 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

दूसरा मैच कानपुर व मालीपुर के बीच खेला गया। कानपुर की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मालीपुर की टीम ने बल्लेबाज हर्षदीप के 48 व सरदार पटेल के 26 रनों के योगदान से कुल 124 रन का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा कर रहे कानपुर के खिलाड़ी 100 रन पर ही ढेर हो गए। इससे टीम को 24 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के आयोजन में प्रधान सुरेश यादव सहित अन्य लोग जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें