फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वॉलीबॉल में अंबेडकरनगर व अयोध्या ने फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में बुधवार शाम सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के बाद जश्न मनाते अ
विज्ञापन
सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में चल रही अंतरमहाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता यूनिटी कप-2026 में बुधवार को वॉलीबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंबेडकरनगर और अयोध्या ने अपने-अपने मैच 2-1 सेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में अंबेडकरनगर की टीम का सामना मिर्जापुर से हुआ। मुकाबले में अंबेडकरनगर ने 2-1 सेट से जीत दर्ज कर खिताबी दौड़ में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या और जालौन की टीमें आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में अयोध्या ने 2-1 सेट से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट पक्का किया। अब बृहस्पतिवार को खिताब के लिए अंबेडकरनगर और अयोध्या की टीमें भिड़ेंगी। खेल समिति के सचिव डॉ. अमोद ने बताया कि दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें